Entertainment

Youtuber Armaan Malik पांचवी बार बने पिता, पायल मलिक ने बच्चे को दिया जन्म

यूट्यूबर अरमान मलिक ( Youtuber Armaan Malik) एक बार फिर बाप बन गए है। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। मंगलवार, 24 मार्च को पायल की डिलीवरी हुई। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है।

पायल मलिक ने बच्चे को दिया जन्म Youtuber Armaan Malik Fifth Baby Born

24 मार्च की सुबह अरमान मलिक ने ‘मलिक किड्स’ पर व्लॉग पोस्ट किया। जिसमें वो अपने बच्चों और पायल के साथ कपड़े खरीदने गए थे। वहीं से लौटते हुए उनकी पत्नी के पेट में दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी डॉक्टर ने टेस्ट किए और उसके बाद डिलीवरी के लिए कहा। इंस्टाग्राम पर अरमान मलिक ने कुछ वीडियोज और फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें वो बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। अरमान के पांचवे बच्चे के रूप में बेटा हुआ है।

यूट्यूबर अरमान मलिक पांचवी बार बने पिता

बताते चलें कि अरमान मलिक ने तीन शादियां की हैं। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने पायल मलिक से शादी की। जिसके बाद पायल की ही दोस्त कृतिका से भी शादी की। दोनों एक साथ अरमान मलिक के साथ एक ही घर में रहती हैं। बता दें कि इसस बच्चे के जन्म से पहले ही पायल के तीन बच्चे है। क बेटा चिरायु और दो जुड़वा बेटा और बेटी। तो वहीं कृतिका का एक बेटा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें