UttarakhandHighlight

यूट्यूबर Anurag Dobhal को परिवार ने तड़पता हुआ छोड़ा, छोटे भाई ने धूमधाम से रचा ली शादी

Youtuber Anurag Dobhal Brother Kalam Ink Marriage: उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 Rider की जिंदगी इन दिनों काफी उथल-पुथल से गुजर रही है। एक तरफ जहां अभी अनुरान रोड़ एक्सीडेंट के बाद ठीक से रिकवर भी नहीं कर पाए है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके छोटे भाई कलम इंक ने शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस ग्रेंड शादी के बाद लोग परिवार पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना कि यूट्यूबर अनुराग को परिवार ने तड़पता हुआ छोड़ दिया है और छोटे बेटे की शादी में जश्न मना रहे हैं।

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने की शादी Youtuber Anurag Dobhal Brother Kalam Ink Marriage

दरअसल यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। अनुराग के भाई कलम इंक यानी अतुल डोभाल ने अपनी लेडीलव श्रेया डोभाल के साथ शादी रचा ली है। बता दें कि कलम इंक पेशे से एक रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। एल्बम “कोल्ड वर्ल्ड” ने काफी सुर्खियां बटौरी थी। इंस्टाग्राम पर भी उनकी काफी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

कलम इंक ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा Kalam Ink Wedding Photos

अब शादी के बाद उनकी कई खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर भी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों को खुद कलम इंक ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “मेरी राज राजेश्वरी, मेरे नागराज, मेरे नरसिंघ, देवी-देवताओं के आशीर्वाद से, आप सभी मिलिए मेरी ब्योली से।”

फैंस को खली यूट्यूबर की कमी

शादी की तस्वीरों में कई प्यारे मोमेंट्स भी देखने को मिले। सोशल मीडिया पर फैंस कलम इंक को उनकी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हालांकि इन बधाईयों और जश्न के माहौल के बीच लोगों का ध्यान इस बात पर भी गया कि इस ग्रैंड वेडिंग में अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका नजर नहीं आए। इसके साथ ही अनुराग के फैंस को भी इस शादी में युट्यूबर की कमी खली।

डिप्रेशन और दर्द से जूझ रहे अनुराग डोभाल

एक तरफ जहां अनुराग डिप्रेशन और दर्द से जूझ रहे हैं। बीतों दिनों ही उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। इस रोड एक्सीडेंट में उन्हें काफी गंभीर चोटे आई थी। लेकिन हालचाल जानना तो छोड़ो रोड एक्सीडेंट के बाद न तो उनका परिवार अस्पताल आया। साथ ही हाल ही में हुए उनके बच्चों से भी परिवार का कोई सदस्या मिलने नहीं पहुंचा। तो वहीं कलम तो पहले ही अनुराग पर अपनी भड़ास निकाल चुके है।

अनुराग के पेरेंट्स ने बड़े बेटे-बहू तोड़ सारे नाते

जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग के पेरेंट्स ने अपने बड़े बेटे-बहू को संपत्ति और खानदान से भी बेदखल कर दिया। उन्होंने अनुराग से सभी रिश्ते नाते भी तोड़ दिए है। अनुराग की बात करें तो वो अभी भी अपने रिकवरी फेज में हैं। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे है कि ये कैसी फैमिली है?

यूट्यूबर अनुराग डोभाल को परिवार ने तड़पता छोड़ा

एक तरफ जहां बड़ा बेटा मरने की कोशिश कर रहा है। जिसपर परिवार ने बिल्कुल भी सुध नहीं ली। तो वहीं दूसरी तरफ छोटा बेटा शादी कर रहा है तो पेरेंट्स उसे दुआ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस शादी को लेकर अपने मिक्सड रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि अभी तक इस शादी को लेकर अनुराग डोभाल की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें