Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार में दिनदहाड़े मारी युवक को गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े युवक पर फायर झोंक दिया। क्षेत्र में फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया।

हरिद्वार में दिनदहाड़े मारी युवक को गोली

घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, लक्सर में मनीष (26) पुत्र मैनपाल को दिनदहाड़े गोली मार दी। मनीष को लक्सर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।

पहले भी कर चुके हैं फायरिंग का प्रयास

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी युवक पर फायरिंग करने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है मनीष लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैठपुर गांव का रहने वाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें