highlightUdham Singh Nagar

बारात से लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

breaking uttrakhand newsबाजपुर: ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में शनिवार देर रात को बदमाशों ने शादी से लौट रहे युवक को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। गोली लगने से घायल हरिपुरा गांव निवासी कामेश जोशी को हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक को पांव में गोली लगी है।

बजाया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि चार से पांच लोग वहां पहुंचे और पहले कामेश को मारा पीटा। इसके बाद उसके भागने पर गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने अभी सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं किया है। अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि गोली क्यों चलाई गई। पुलिस गोली चलाने के कारणों को पता लगाने में जुटी है।

Back to top button