Big NewsHaridwar

हरिद्वार ब्रेकिंग : दिल्ली जमात से लौटा युवक एम्बुलेंस से उतरकर भागा, कई जगह थूका

Breaking uttarakhand newsहरिद्वार : कोरोना वायरस महामारी के भारत में भारी कहर के बीच दिल्ली में निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात ने अब कई राज्यों में शासन प्रशासन के पसीने छुटा दिए है। दिल्ली जमात में शामिल होकर राज्य लौटे लोगों की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तलाश कर रही है। इन लोगों की तलाश में हर राज्य की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग जुट गयी है ताकि संक्रमण होने पर किसी अन्य को न फैले। लेकिन ऐसे लोगों को ढूंढना और आईसोलेट करना उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को भारी पड़ रहा है।

एम्बुलेंस से उतरकर भागा युवक

जी हां ताजा मामला हरिद्वार से है। जहां हरिद्वार मेला अस्पताल में आईसोलेट करने के लिए लाया जा रहा युवक एम्बुलेंस से उतर कर भाग गया। जानकारी मिली है कि युवक असम निवासी है, जोकि दिल्ली जमात में शामिल हुआ था। उसे लक्सर की टीम ने सुल्तानपुर से पकड़ा था।इस दौरान पुलिस भी साथ में मौजूद थी। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने उसे पकड़ा था लेकिन वो चकमा देकर भाग गया।। इसके बाद उसे मेला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। उसने कई जगह थूका भी था। सभी सम्भावित जगहों पर छिड़काव किया गया।

Back to top button