Big NewsPithoragarh

कालापानी में दर्दनाक हादसा, बोल्डर की चपेट में आने से युवक की मौत

पिथौरागढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर कालापानी में बकरी चराने गए एक युवक की बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई।

कालापानी में बोल्डर की चपेट में आने से युवक की मौत

पिथौरागढ़ जिले में कालापानी में एक युवक की बोल्डर के चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त युवक बकरियां चराने के लिए जंगल गया हुआ था।

आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस के जवानों ने खोजा शव

मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल के ग्राम दलेख निवासी विनोद ठगुन्ना (19) पुत्र अमबीर सिंह बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। देर शाम तक वो वापस लौट कर नहीं आया। उसके ना लौटने पर उसके साथियों ने इस बात की जानकारी आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस चौकी में दी।

जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी देर ढूंढने के बाद युवक का शव जंगल में ही पड़ा मिला। युवक बोल्डर की चपेट में आ गया था। जिस से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से परिजनों में मचा कोहराम

नेपाल के ग्राम दलेख निवासी विनोद ठगुन्ना रोज-रोटी के लिए बकरी चराने का काम करता था। उसकी मौत की खबर उसके परिजनों को दे दी गई। बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम है। इसेक साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button