Big NewsDehradun News

देहरादून से बड़ी खबर: लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव, मची सनसनी

देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई जब लाडपुर के घने जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ। सुबह जंगल में घूमने पहुंचे लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम की गतिविधियों से घिर गया।

लाडपुर के जंगल में मिला युवक का शव

मौके पर पहुंची दून पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए शव की जांच शुरू की। फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर जुटे हैं, जो मौके से मिले सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फिलहाल मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि मौत का कारण भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना से आस-पास के लोगों में डर का माहौल बन गया है और दबी जुबान में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मौके पर मिले सुरागों और डिजिटल सबूतों का इस्तेमाल करके पुलिस घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। दून पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

क्षेत्र में बढ़ाई पुलिस गश्त

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक इनपुट और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी। लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर भरोसा जगाने के लिए इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें