Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में गंगा घाट पर शराब बेचता युवक रंगे हाथों गिरफ्तार, पवित्र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सनातन की पवित्र नगरी हरिद्वार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हर की पौड़ी से कुछ दूरी पर स्थित गंगा घाट पर एक युवक को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

हरिद्वार में गंगा घाट पर शराब बेचता युवक रंगे हाथों गिरफ्तार

गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं ने युवक की संदिग्ध गतिविधि देख तुरंत रोड़ी बेलवाला चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उसके पास से शराब से भरा बैग बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में युवक ने शराब बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी को थाने ले जाकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हर की पौड़ी क्षेत्र में मांस और मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित

गौरतलब है कि हर की पौड़ी क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद शराब माफिया गंगा घाट की पवित्रता को दूषित करने में लगे हैं, जबकि संबंधित विभाग आंखें बंद किए बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है, लेकिन धार्मिक क्षेत्र में शराब की खुलेआम बिक्री ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है, तब शराब से भरा बैग लेकर कोई व्यक्ति हर की पौड़ी क्षेत्र तक पहुंच कैसे गया। सवाल उठता है कि क्या चेकिंग केवल आम नागरिकों के लिए ही होती है? लोगों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा सिस्टम में बड़ी खामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शराब आसानी से अंदर लाई जा सकती है, तो कल को कोई व्यक्ति छुपाकर विस्फोटक सामग्री लेकर भी पहुंच सकता है, जो बेहद खतरनाक परिणाम दे सकता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस नेटवर्क की जांच की जाएगी और शराब की तस्करी में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें