Nainital NewsBig News

चप्पल पहनकर पैरों से समोसे के आलू साफ कर रहा था युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं, कभी चाय में थूक तो कभी जूस में पेशाब. अब हल्द्वानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पैरों से आलू साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है. ये आलू समोसे बनाने के लिए साफ किए जा रहे थे. ये वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान का लाइसेंस सस्पेंड करने की बात कही है.

समोसे के आलू को चप्पल पहनकर पैरों से कर रहा था युवक साफ

वीडियो हल्द्वानी का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक समोसे की दुकान के बाहर चप्पल पहनकर पैरों से आलू साफ कर रहा है. ये वीडियो हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज के पास समोसे की दुकान का बताया जा रहा है. वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी है. वीडियो का संज्ञान लेने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ दुकान में छापेमारी की है.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा दुकान में छापा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि समोसे की दुकान का वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उनके द्वारा दुकान में छापा मारा है. जांच में वीडियो सही पाया गया है. जो कर्मचारी पैर से आलू धो रहा था उससे भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं दुकान स्वामी महिला ने बताया कि उनके कर्मचारियों द्वारा यह गलती हुई है, जिसको वह सुधारने का प्रयास करेंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें