Haridwar NewsBig News

अस्पताल से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, उपचार के दौरान मौत, इलाके में तनाव का माहौल

रुड़की के एक कस्बे में कूड़े को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। झगडे में घायल हुआ युवक अस्पताल से लौट रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

अस्पताल से लौट रहे युवक के साथ मारपीट

जानकारी के अनुसार मंगलवार को लंढौरा की दलित बस्ती में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी। घायलों को स्थानीय लोग इलाज के लिए मंगलौर अस्पताल ले गए। दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में राम भट्टे के समीप घात लगाकर बैठे थे।

इलाज के दौरान युवक की मौत

अस्पताल से लौटते समय उन्होंने सूर्या पुत्र मांगेराम (22) पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। हमले में सूर्या को गंभीर चोटें आई थी। राहगीर अचेत अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही बस्ती में तनाव का माहौल है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार सहित 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। सभी आरोपित फरार बताये जा रहे हैं। कस्बे में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें