Bageshwar newsBig News

युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

बागेश्वर से किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

युवक ने घर में घुसकर किया किशोरी के साथ दुष्कर्म

मामला बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके घर में अकेले होने का फायदा उठाया और घर में उसके घर में घुसकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसे सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है.

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें