Udham Singh Nagar NewsHighlight

पत्नी से विवाद के बाद हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक, इस शर्त पर आया नीचे, पुलिस ने काटा चालान

काशीपुर में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी युवक नहीं माना और अपनी पत्नी को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गया। कुछ देर बाद युवक की पत्नी मौके पर आई जिसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा।

पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा युवक

बुधवार को खड़गपुर क्षेत्र में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद रवि सिंह (30) निवासी आईटीआई क्षेत्र हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और अपनी पत्नी को बुलाने की बात कहते हुए कूदने की धमकी देने लगा। राहगीरों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पत्नी के बुलाने पर टावर से नीचे उतरा युवक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया लेकिन युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने जैसे-तैसे उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया। जिसके बाद वह नीचे उतर आया। पुलिस रवि और उसकी पत्नी को आईटीआई थाना लेकर पहुंची। बताया जा रहा है युवक अक्सर नशे में अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करता है।

पत्नी के घर छोड़ने के कारन युवक ने किया था हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसका पुलिस अधिनियम में चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार नमंगलवार को युवक की सास उनके घर आई हुई थी। सास के साथ युवक का विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपनी मां के साथ कहीं चली गई। जिस वजह से युवक टावर पर चढ़ गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें