highlight

अपने गृह जनपद में दहाड़े योगी, कहा- मेरे एक हाथ में विकास की छड़ी, दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर रहता है

कोटद्वार : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड दौरे पर रहे। स्टार प्रचारक के रुप में देवभूमि पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सीएम योगी सबसे पहले टिहरी के नरेंद्रनगर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा जरुरी है। और भाजपा ही सत्ता में लौटेगी।

वहीं इसके बाद सीएम योगी कोटद्वार पहुंचे, जहां सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला किया। सीएम योगी ने मालवीय उद्यान में यमकेश्वर व कोटद्वार के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की। सीएम योगी बोले कि मेरे एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ के बुलडोजर का लीवर रहता है।  सीएम योगी ने कहा कि 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में कहीं भी न दंगा हुआ और ना ही कर्फ्यू लगा।सीएम योगी ने कहा कि हमारे बुलडोजर ने माफियों के घर में छुपा धन बाहर निकाल कर विकास कार्यों में लगाया। हमने उत्तर प्रदेश में विकास करके प्रदेश को एक नई पहचान दिलायी।

इससे पहले टिहरी में यूपी के सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताया और कहा कि जहां नहीं डूबे वहां भी पार्टी को दोनों भाई बहन डूबा रहे। उन्होंने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। हम कहीं भी जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज अपराध मुक्त हुआ है। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है, कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। हंसी भरे अंदाज में सीएम योगी ने कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

Back to top button