Health : Yoga Day 2025: पेट की चर्बी करनी है कम? तो रोजाना सुबह 10 मिनट करें ये योगासन और फिर देखिए असर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Yoga Day 2025: पेट की चर्बी करनी है कम? तो रोजाना सुबह 10 मिनट करें ये योगासन और फिर देखिए असर

Uma Kothari
3 Min Read
yoga-day-2025-yogasanas-for-belly-fat

Yoga Day 2025: पेट में चर्बी ना सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि ये हमारे सेहत के लिए भी काफी नुकसानदायक है। मोटापा कई सारी बीमारियों का जड़ बन सकता है। ऐसे में डाइट कंट्रोल के साथ-साथ अगर आप रोजाना योगा ( Yoga Poses For Belly Fat) भी करें तो आसानी से वजन घटा सकता है। चलिए आज इस आर्टिकल में कुछ योगासन के बारे में जान लेते है जो आपकी चर्बी आसानी से घटा सकते है।

Yoga Day 2025: कपालभाति प्राणायाम (kapalbhati pranayam)

Yoga Day 2025 Yoga Poses For Belly Fat kapalbhati pranayam

कपालभाति प्राणायाम पेट की चर्बी कम करने के लिए काफी कारगर आसन है। इसमें आपको करना कुछ नहीं है बस आपको तेजी से सांस छोड़ते हुए पेट को अंदर-बाहर करना है। ये योग आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है। साथ ही टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालता है।

भुजंगासन Bhujangasana (Cobra pose)

Bhujangasana Cobra pose

भुजंगासन करने से आपके पेट की मांसपेशिया स्ट्रेच होती है। ये आसन फैट बर्निंग के लिए काफी मददगार है। इसके अलावा ये पाचन में सुधार और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में भी कारगर है।

नौकासन Naukasana

Naukasana

ये योगासन में आपको अपने शरीर को नाव की तरह आकार देना है। इससे होगा ये कि आपकी पेट और जांघों पर जोर पड़ेगा। जिससे फैट बर्न में मदद मिलेगी। ये कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए भी अच्छा आसन है।

धनुरासन Dhanurasana

Dhanurasana

धनुरासन में आपको शरीर को धनुष की तरह बनाना होता है। ये आपकी पेट, जांघ और छाती की चर्बी घटाने में काफी कारगर है। इसके साथ ही ये आपकी रीढ़ के लचीलेपन को भी बढ़ाता है।

पर्वतासन Parvatasana (Mountain Pose)

Parvatasana (Mountain Pose)

ये आसन जितना सरल है उतना प्रभावशाली भी है। इससे शरीर टोन रहता है। खासकर ये पेट और भुजाओं की चर्बी कम करने में कारगर है। ये आसन रक्त प्रवाह को बेहतर करती है। साथ ही मेटाबोलिज्म भी बढ़ाती है।

उत्थान पादासन Uttanpadasana (Raised Leg Pose)

Uttanpadasana (Raised Leg Pose)

इस योग में आपको अपने दोनों पैरों को उठाना है। इससे मांसपेशियां खासकर पेट की काफी सक्रिय होती हैं। ये पेट की चर्बी आपकी बड़ी ही आसानी से कम कर देगा।

Share This Article