Uttarakhand CongressHighlight

हरीश रावत की नाराजगी पर सामने आया नेता प्रतिपक्ष का बयान, बोले पार्टी में…

उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ‘राजनीतिक छुट्टी’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कांग्रेस में छह नेताओं की जॉइनिंग के बाद से ही हरीश रावत सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बनाए हुए नजर आ रहे हैं।

हरदा की नाराजगी पर सामने आया नेता प्रतिपक्ष का बयान

हरदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 15 दिन के लिए राजनीति से ब्रेक का लेना किया था था। जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि रामनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की कांग्रेस में जॉइनिंग नहीं होने से हरीश रावत नाराज हैं। हालांकि इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी तरह का मतभेद या नाराजगी नहीं है।

सभी नेताओं के बीच बना हुआ है लगातार संवाद: आर्य

यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेताओं के बीच लगातार संवाद बना हुआ है और संगठन पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि असंतोष जैसी कोई स्थिति नहीं है और उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और विपक्ष की भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएगी।

ये भी पढ़ें: दो धड़ों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस: हरदा की नाराजगी की वजह आई सामने, MLA धामी बोले सामूहिक इस्तीफ़ा…

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी जानकारी

हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति का हमेशा से ही एक बड़ा चेहरा रहे हैं। कांग्रेस दिगग्जों में शुमार हरदा ने 15 दिनों के लिए राजनीति से ब्रेक लिया हुआ है। ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। हरदा ने लिखा ‘मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, लेकिन मैं विवाह समारोह और ईद के कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। इसमें मेरी प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है’।

ये भी पढ़ें: हरीश रावत ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान, पार्टी से नाराज हैं हरदा

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें