UttarakhandHighlight

धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, श्वेत पत्र जारी करने की मांग

उत्तराखंड सरकार के चार साल पुरे होने पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तंज कसते हुए उनके कार्यकाल को “बेहद निराशाजनक” बताया है।

धामी सरकार के 4 साल के कार्यकाल पर नेता प्रतिपक्ष का तंज

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किन मामलों में “धुरंधर” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और महंगाई से आम जनता त्रस्त है।

युवाओं के साथ किया धामी सरकार ने खिलवाड़

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। वहीं महिला अपराध, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी उन्होंने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन सभी समस्याओं के बावजूद राज्य सरकार अपने चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है, जो कि जनता के साथ अन्याय है।

नेता प्रतिपक्ष ने की श्वेत पत्र जारी करने की मांग

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मांग की है कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का पूरा खाका तैयार कर श्वेत पत्र जारी करे, ताकि प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें