Uttarkashi NewsBig News

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट, धाम जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रही टीम

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार शाम को भूस्खलन होने के बाद से ही यात्रा प्रभावित है. धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से रोका जा रहा है.

श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवा रही प्रशासन की टीम

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर 24 जून को यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है. प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर आज भारी पत्थर हटाने, मार्ग की मरम्मत, रेलिंग लगाने और सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्य किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है.

25 जून से यमुनोत्री धाम की यात्रा दोबारा शुरू होने की उम्मीद

प्रशासन की ओर से वैकल्पिक पैदल मार्ग की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो आज रात तक पूरा होने की संभावना है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि मौसम और मरम्मत कार्य अनुकूल रहे तो कल यानी 25 जून से यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा. फिलहाल श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें : Yamunotri landslide news : मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत, लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें