Uttarkashi News
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, भूस्खलन से स्यानाचट्टी और पालीगढ़ के पास रुका यातायात

यमुनोत्री हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिससे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान स्यानाचट्टी व पालीगाड़ के पास अवरुद्ध है। NH की मशीनरी मौके पर तैनात है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है।
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, भूस्खलन से स्यानाचट्टी और पालीगढ़ के पास रुका यातायात
तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। बरसात के मौसम में यात्रा पर निकलने से पूर्व मौसम और मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मार्ग सुचारु होने के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें।