यमुनोत्री: यमुनोत्री धाम में पुलिस ने मजदूर की पिटाई कर दी, जिसका खामियाजा देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। धाम में पुलिस ने एक मजदूर की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद मामले मामले ने तूल पकड़ लिया। यमुनात्री धाम को जाने वाले घोड़े-खच्चर वालों ने आज सुबह से ही हड़ताल कर दी है। जिसके चलते यात्रा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है।
जानकीचट्टी और यमुनोत्री में मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर जाम लगा दिया। मजदूरों की आनें तो उनका आरोप है कि पुलिस ने एक मजदूर की पिटाई कर दी थी। बेवहज मजदूर की पिटाई से मजदूर खासे गुस्से में हैं। नाराज डन्डी, कंडी और घोड़ा-खच्चर मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। वीडियो बना रहे पुलिस के एक जवान के साथ मजदूरों ने धक्का-मुक्की भी कर दी।
डन्डी, कंडी, घोड़ा और खच्चर नहीं होने से यमुनोत्री जाने वाले बुजुर्ग और चलने में असहाय यात्री खासे परेशान हैं। बड़कोट एसडीएम समेत अन्य अधिकार धाम के लिए रवाना हो गए हैं। मजदूरों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं। मजदूरों को आरोप है कि जिला पंचायत उनसे ज्यादा व्यवस्था शुल्क वसूल रहा है। जबकि उनकी सवारी का रेट घटा दिया गया है। पुलिस भी वसूली पर उतर आई है। इससे बड़ी दिक्कतें हो रही हैं।