Uttarkashi NewsHighlight

चारधाम यात्रा की तैयारी!, इस दिन से शुरू हो रही Yamunotri Dham की यात्रा

Yamunotri Dham Yatra: उत्तराखंड में मानसून से भारी नुकसान हुआ है। खासकर उत्तरकाशी जिले में जमकर तबाही मचाई है। जिससे यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा बुरी तरह से प्रभावित थी। ऐसे में अब दूसरे चरण में चारधाम यात्रा को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि गंगोत्री धाम की यात्रा बीते दिन नौ सितंबर से शुरू हो गई है। ऐसे में अब यमुनोत्री धाम की यात्रा को भी शुरू किया जा रहा है।

13 सितंबर से शुरू होगी यमुनोत्री धाम की यात्रा Yamunotri Dham

13 सितंबर से यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू की जा रही है। उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया बीते दिन से गंगोत्री धाम की यात्रा को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। लेकिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर बंद है। ऐसे में हाईवे सुचारू होने के साथ ही यमुनोत्री यात्रा को 13 सितंबर से शुरू किया जा रहा है।

सुरक्षा को देखते हुए टीमें तैनात!

मौसम और सड़क मार्ग को देखते हुए सीमित यात्रियों को गंगोत्री धाम भेजा जा रहा है। वर्तमान की बात करें तो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू, नालूपानी, हेलगुगाड़, डबरानी संवेदनशील आदि ये सभी काफी संवेदनशील इलाके है। जहां पर रुक-रुक कर लैंडस्लाइड हो रहा है। इसी के चलते पर्याप्त मशीनरी और टीमें सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई है।

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन

  • यमुनोत्री धाम में दर्शन कर चुके श्रद्धालु- 5 लाख 85 हजार 237
  • गंगोत्री धाम में दर्शन कर चुके श्रद्धालु- 6 लाख 68 हजार 365

जिला प्रशासन की माने तो ये आंकड़े 5 अगस्त 2025 तक के हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें