Uttarkashi NewsBig News

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद, श्रद्धालुओं ने लगाए जय मां यमुना के जयकारे

चारधाम यात्रा के अंतिम पड़ाव पर आज गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत रूप से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

भाई दूज के शुभ अवसर पर ठीक दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए गए। कपाट बंद होने के साथ ही यमुनोत्री धाम की वार्षिक यात्रा का समापन हो गया।

श्रद्धालुओं ने लगाए जय मां यमुना के जयकारे

मां यमुना की डोली को धाम से उनके शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली के लिए विधिवत रवाना किया गया। यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय मां यमुना के जयकारे लगाए। बता दें हर साल दीपावली के बाद भाई दूज के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें