यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह नौ बजे यमुनाजी की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली से यमुनोत्री के लिए रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव कीर्तेश्वर उनियाल, श्याम सुंदर उनियाल, भागेश्वर उनियाल, सुनील उनियाल, पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद थे.