Big NewsNational

किसे के कटे हाथ…,किसी की मिली खोपड़ी, मथुरा हादसे का भयावह मंजर, 19 की दर्दनाक मौत- Yamuna Expressway Tragedy

Mathura Yamuna Expressway Tragedy: हाल ही में मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया। इस हादसे में करीब 19 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं कई अभी भी घायल है। ये हादसा इतना भयानक था कि 15 मृतकों में किसी कि खोपड़ी मिली, किसी के हाथ की हड्डी मिली तो किसी का पैर। किसी का तो सिर्फ एक हड्डी का टुकड़ा ही मिल पाया।

इस भयावह मंजर के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौत है इन शवों की पहचान। परिवार वालों की गुहार है कि किसी भी तरह उनके जानने वालों की अस्थियां दिलवा दो।

road accident

किसे के कटे हाथ…,किसी की मिली खोपड़ी

इस हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के डीएनए सैंपल लिए हैं। जिसका मिलान परिवार वालों से कराया जाएगा। इस पूरे प्रोसेस में कम से कम 15 से 30 दिनों का समय लग जाएगा।

road accident

सेंपल आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। हडि्डयों के बोन मैरो और दांतों के पल्प के डीएनए से पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

road accident

मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे हादसे का भयावह मंजर, 19 की मौत

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बल्देव में भीषण हादसा हुआ। बस में लगी आग से मृतकों के शरीर के अंग तक नहीं बचे। पुलिस ने जब लोगों को निकालने का प्रयास किया तो उन्हें किसी की हड्डी मिली तो किसी का खोपड़ा। परिवार वाले भी अपने लोगों के अंतिम संस्कार के लिए इधर-से उधर भटक रहे हैं।

road accident

बोन मैरो और दांतों के पल्प से होगी पहचान

विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डिप्टी डायरेक्टर अशोक कुमार की माने तो पुलिस ने 19 लोगों के डीएनए सैंपल भेजे हैं। जांच में एक हफ्ते से 15 दिन तक का समय लग सकता है। हडि्डयों के बोन मैरो और दांतों के पल्प के डीएनए से पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें