अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट शादी के बंधन में बंध गई है. बबीता फौगाट भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, लेकिन ये शादी बेहद अनोखी शादी साबित हई. आप भी इस अनोखी शादी के बारे मे पढ़ेंगे तो हैरान रहा जाएंगे.
दोनों अच्छे दोस्त
आपको जानकारी के लिए बता दें कि दंगल गर्ल बबीता फौगाट पहलवान रह चुके विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंधी. दोनों अच्छे दोस्ते थे जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. बबीता फौगाट की शादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में की गई जो की काफी साधारण तरीके से कराई गई. बबीता ने जहां डिजाइनर सब्य साची का तैयार किया गया लाल रंग का लहंगा पहना, वहीं विवेक ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी।
इसलिए कहलायी ये अनोखी शादी
शादी में फौगाट और सुहाग फैमिली सहित करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। विवेक केवल 21 बारातियों को लेकर दुल्हनिया को लेने पहुंचे।
बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया है.
शादी बिन दहेज के संपन्न हुई है। न बैंड बाजा आया और न ही डीजे बजा।
शादी में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ। शादी में लकड़ी के चम्मच और दोने ही प्रयोग किए गए।
बबीता और विवेक ने 8 फेरे लिए. 8वां फेरा समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को संदेश देने को लेकर लिया गया।
वहीं जानकारी मिली है कि द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट ने बताया कि दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होगी। इसमें सभी मेहमान शरीक होंगे। बबीता और विवेक सुहाग अच्छे दोस्त हैं और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति के बाद ही इनकी शादी तय की थी। करीब सात माह पहले दोनों ने सगाई की थी और करीब डेढ़ माह पहले दोनों परिवारों ने शादी का दिन तय किया। शादी बेहद सादे तरीके से संपन्न भी हो गई।