दिल्ली : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार-2019 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य को सर्वश्रेष्ठ फिल्म संवर्धन हितैषी राज्य का पुरस्कार मिला. जो की उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है. उत्तराखंड में लोग कई राज्यों ही नहीं बल्की विदेशों से भी घूमने आते रहते हैं. विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तराखंड को ये सम्मान मिलना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है.
जिस गति के साथ पर्यटन उद्योग के रूप में विकसित हुआ है, उसे देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन ने 1980 में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में घोषित किया और तब से इस दिन हर साल विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। हर साल इस दिन की एक देश मेज़बानी करता है और साथ ही इसके लिए हर साल एक नया विषय भी होता है।
क्या है इसका महत्व
इसका उद्देश्य लोगों को पर्यटन के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व से परिचित कराना है और साथ ही उन्हें एक ज़िम्मेदार पर्यटक भी बनाना है।
इस साल पहली बार भारत विश्व पर्यटन दिवस की मेज़बानी कर रहा है। इस साल का विषय ‘पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए बेहतर भविष्य’ है। यह कार्यक्रम देश के सबसे आकर्षक शहर दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। यह संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम डेवलपमेंट में उल्लिखित चुनौतियों पर केंद्रित होगा और कैसे पर्यटन उद्योग इन चुनौतियों का सामना करने में मदद कर सकता है। जैसा कि विषय है, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के क्षेत्र में नौकरी चाहने वालों के लिए अधिक रास्ते खोलने के तरीकों पर है।