अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट कर प्लास्टिक कचरे से बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया था और लोगों से इससे निपटने के लिए खुद कदम उठाने की अपील की थी। आलिया भट्ट ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर व सोनम कपूर को प्लास्टिक के इस्तेमाल से तौबा करने की चुनौती दी।
इसके साथ ही ट्वीट कर लिखा कि वह आज से स्टील व कांच की बोतलों का इस्तेमाल करेंगी। आलिया की चुनौती को तुरंत स्वीकार करते हुए अर्जुन कपूर ने ट्वीट कर अपनी एक तस्वीर डाली जिसमें वह स्टील के बोतल के साथ दिख रहे हैं। रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और परिणीति चोपड़ा को भी चुनौती दे डाली कि वे भी खुद पर्यावरण का ख्याल रखें। .
राजधानी दिल्ली समेत देश के आठ शहरों के लिए प्लास्टिक का कचरा आफत बन गया है। कुछ मिनटों की बारिश से ही इन शहरों की रफ्तार थम जाती है।देहरादून का हाल भी यही है. जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।साल-दर-साल यह स्थिति और भयावह हो रही है।.
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में राज्यों के वन एवं पर्यावरण मंत्रियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने की अपील राज्यों से करेंगे। इस बार भारत विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन कर रहा है