HighlightUttarakhand

उत्तराखंड में बनेगा क्रिटिकल मिनरल की खोज के लिए वर्किंग प्लान, CS ने दिए निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के लिए वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं. बता दें दुर्लभ खनिजों के मिलने से राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

उत्तराखंड में बनेगा क्रिटिकल मिनरल की खोज के लिए वर्किंग प्लान

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में बैठक के दौरान खनन विभाग, आईआईटी रुड़की, मोनाश यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ मिलकर इस विषय पर चर्चा की. इस दौरान सीएस रतूड़ी ने राज्य में क्रिटिकल मिनरल की खोज के लिए वर्किंग प्लान बनाने के निर्देश दिए.

आत्मनिर्भरता पर देना होगा जोर : CS

सीएस ने कहा कि खनिज संपदा में आत्मनिर्भरता के लिए शोध, निष्कर्षण और रिसाइक्लिंग पर जोर देना होगा. सीएस ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार, शिक्षा क्षेत्र और उद्योग जगत के बीच एक साझा मंच विकसित किया जाए. ताकि सभी मिलकर दुर्लभ खनिजों के मूल्यांकन, खनन स्थिरता और आपूर्ति श्रृंखला पर काम कर सकें.

परियोजना में प्रमुख भूमिका निभाएगा IIT रुड़की

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आईआईटी रुड़की को इस परियोजना में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए कहा, साथ ही विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और व्यावहारिक अनुसंधान को मजबूत करने पर भी बल दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें