National : कार्यकर्ता का पार्टी के लिए प्यार, बच्चे का नाम रख दिया "कांग्रेस" - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कार्यकर्ता का पार्टी के लिए प्यार, बच्चे का नाम रख दिया “कांग्रेस”

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand newsइसे पार्टी के लिए प्रेम और वफादारी ही कहेंगे. जी हां एक व्यक्ति ने पार्टी के प्रति प्रेम दिखाते हुुए अपने बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम विनोद जैन है और बेटे का नाम कांग्रेस रखने के बाद बेटे का नाम कांग्रेस जैन हो गया है। वहीं इस नाम पर विनोद को उनके दोस्तों और परिवालों ने ताने भी दिए और सभी इस बात को मजाक में ले रहे थे, लेकिन बेटे के जन्म के छह महीने बाद जन्म प्रमाण पत्र लिया तो उसमें भी बेटे का नाम कांग्रेस जैन लिखवाया तो सभी हैरत में रह गए।

जन्म प्रमाण पत्र पर लिखवाया कांग्रेस

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 18 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ता समता नगर, बेदला (उदयपुर) निवासी विनोद जैन के बेटे का जन्म हुआ था। विनोद ने उसी समय बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया। इस दौरान विनोद दोस्तों को बताते रहे कि उन्होंने पूरी गंभीरता से यह नाम रखा है। सोमवार को उन्होंने बेटे का जन्म प्रमाण पत्र लिया तो उस पर भी नाम कांग्रेस जैन था। इस तरह नाम पर सरकारी मुहर लग गई।

पार्टी औऱ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति बेहद समर्पित-विनोद

इस पर विनोद का कहना है कि वे पार्टी औऱ राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति बेहद समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि वे सबसे पहले छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े और राजसमंद जिले में एनएसयूआई के जिला महासचिव भी रहे। कई साल पहले उनकी मुलाकात अशोक गहलोत से हुई और वे समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस के लिए काम करने लगे। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में अभियान चला रहे हैं। वे गहलोत के लिए डिजिटल प्लेटफार्म संचालित करने वाली टीम के सदस्य भी हैं।

Share This Article