हल्द्वानी– भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित विचार गोष्ठी में इसका आह्वान किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हल्द्वानी में नया भारत एक मंथन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में बतौर मुख्य मेहमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शिरकत की।
उन्होने इस मौके पर पंडित दीनदयाल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का सकंल्प लेने का आह्वान किया। वहीं विचार गोष्ठी में भाजपा के विधायक बंशीधर भगत और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने केन्द्र और भाजपा की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाने को कहा।