Uttarkashi NewsBig News

धराली में रेस्क्यू में जुटे कर्मियों ने किया ध्वजारोहण, IG SDRF ने प्रभावियों को दिया मदद का आश्वासन

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आपदा प्रभावित धराली गांव में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने समेश्वर देवता मंदिर के प्रांगण में जुट कर ध्वजारोहण किया।

धराली में रेस्क्यू में जुटे कर्मियों ने किया ध्वजारोहण

धराली में एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने ध्वजारोहण कर आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आपदा में मृत लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

dharali flaf hosted
धराली में ध्वजारोहण

प्रभावितों ने देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

ध्वजारोहण के अवसर पर प्रभावितों ने देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर आपदा के प्रभाव से एकजुट होकर शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही सीएम के नेतृत्व में सरकार के साथ राहत एवं बचाव में लगे विभागों और एजेंसियों के प्रयासों की सराहना की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें