उत्तरकाशी: उत्तरकाशी चंबा मार्ग पर नौगांव बैरियर के पास आज भूस्खलन हो गया। सूचना पाकर उत्तरकाशी जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी है। मलबे में दबे दो मजदूरों को निकालकर चिन्यालीसौंड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मलबे में दबने से एक मजूदर की मौत हो गई है।
चारधाम परियोजना के तहत मार्ग चैड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। जिसमें तीन मजदूर दब गए। दबे मजदूरों में से एक मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि दो मजदूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।