रुद्रपुर: लाॅकडाउन के बाद बंद फैक्ट्रियों में काम पटरी पर लौटने लगा है। सरकार से राहत के बाद रुद्रपुर सिडकुल में 100 फैक्ट्रियां काम करने लगी हैं। जिनको अनुमति मिली है उनमें बजाज, टाटा मोटर्स, अशोका लेलैंड और महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियां शामिल हैं। जल्द अन्य कंपनियों को भी काम की अनुमति मिल जाएगी।
जनकारी के अनुसार सिडकुल में करीब सात हजार छोटी-बड़ी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन है। राज्य और देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद आवश्यक सेवाओं वाली फैक्ट्रियों को छोड़कर सभी फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया था। साथ ही श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई थी। केंद्र सरकार ने 20 अप्रैल के बाद शर्तों के साथ कुड कंपनियों को खोलने की अनुमति दी थी।
हिन्दुस्तान लाइव डॉट कॉम के अनुसार सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक परितोष वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदनों की जांच के बाद मानक पूरा करने वाली 100 फैक्ट्रियों को काम करने की परमिशन दे दी गई है। वहीं अन्य फैक्ट्रियों के आवेदनों की भी जांच की जा रही है। जल्द ही इन फैक्ट्रियों में भी कामकाज शुरू हो जाएगा। फैक्ट्रियों के शुरू होने से श्रमिकों में भी काफी खुशी का माहौल है।