सितारगंज : रुद्रपुर जिले के सितारगंज में अजब प्रेम की गजब कहानी के चर्चे खूब हो रहे हैं। हो भी क्यों नहीं ? मामला कुछ ऐसा ही है। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के कहने पर घर के दरवाजे पर आई बारात लौटा दी। प्रेमिका को इस बात का भरोसा था कि उसका प्रेमी उससे शादी करेगा, लेकिन प्रेम धोखेबजा निकला। उसने पहले लड़की से बारात वापस लौटाई और फिर खुद शादी से मुकर गया। अब मामला पुलिस के पास है। प्रेम कहानी का विलेन प्रेमी बन गया। उस पर लड़की ने शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण और पांच बार गर्भपाता कराने का आरोप लगाया है।
ये कहानी सितारगंज शहर से सटे एक गांव की है। कोतवाली पहुंची युवती ने तहरीर देकर कहा कि वह गांव के ही युवक से प्रेम करती है। परिजनों ने इस बीच उसकी शादी महाराजपुर पूरनपुर जिला पीलीभीत के युवक से तय कर दी। प्रेमी को जब यह बात बताई तो उसने युवक से शादी न करने को कहा। आठ जून को जब पुरनपुर से बरात उसके घर पहुंची तो प्रेमी के कहने पर उसने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में बरात लौटा दी।
युवती ने कहा कि अगले दिन उसने प्रेमी से घर आकर पिता से शादी की बात करने को कहा तो उसने शादी से मना कर दिया। प्रेमी ने खुद की शादी कहीं और तय होने की बात कही। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसे बदनाम करने के लिए यह सब किया। आरोपी अपने होमगार्ड बहनोई का रौब दिखाते हुए उस पर और परिवार पर चुप रहने का दबाव बना रहा है। उसने पुलिस से न्याय गुहार लगाई है। इतना सबकुछ होने के बाद भी कोतवाल कहते हैं कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर दी जा चुकी है, लेकिन कोतवाल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है।