देहरादून, संवाददाता- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि साल 2002 के पहले आम चुनाव में जहां 54.34 फीसदी कुल मतदान हुआ वहीं साल 2007 के दूसरे विधानसभा चुनाव में 59.50 % और साल 2012 के तीसरे विधानसभा चुनाव में 66.17 % फीसदी मतदान हुआ। कुल मतदान के प्रतिशत से देखा जाए तो मतदान में दिलचस्पी की रफ्तार सुस्त गति से बढती दिखाई देती है। हालांकि 2002 और 2012 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं के मतदान के प्रतिशत की तुलना की जाए तो पुरुषों के मुकाबले इसमे इजाफा हुआ है। 2012 में महिलाओं की भागीदारी मे 2002 के मुकाबले तकरीबन 15 फीसदी का इजाफा हुआ। बावजूद इसके सियासी दलों ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी ही बरती लिहाजा सत्ता में मातृशक्ति की भागीदारी नहीं बढ़ सकी। जबकि पुरूषों की मतदान में महज 8 प्रतिशत की ही बढोतरी हुई बावजूद इसके सत्ता पर उन्ही का नियंत्रण बना हुआ है।
विधानसभा चुनाव 2002 की स्थिति कांग्रेस की सरकार बनी
पुरुष | महिला | कुल | |
पंजीकृत मतदाता | 2713347 | 2557028 | 5270375 |
मतदान में हिस्सा | 1517984 | 1345902 | 2863886 |
मतदान का प्रतिशत | 55.95 % | 52.64 % | 54.34 % |
विधानसभा चुनाव 2007 की स्थिति, भाजपा की सरकार बनी
पुरुष | महिला | कुल | |
पंजीकृत मतदाता | 3090140 | 2992202 | 6082342 |
मतदान में हिस्सा | 1831679 | 1787444 | 3619123 |
मतदान का प्रतिशत | 59.27 % | 59.73 % | 59.50 % |
विधानसभा चुनाव 2012 की स्थिति, कांग्रेस की सरकार बनी
पुरुष | महिला | कुल | |
पंजीकृत मतदाता | 3352984 | 3024346 | 6377330 |
मतदान में हिस्सा | 2159501 | 2060193 | 4219694 |
मतदान का प्रतिशत | 64.41 % | 68.12 % | 66.17 % |