रामनगर के ग्राम कलुसैयद में भारत की प्रथम महिला शिक्षक व् महिलाओं के उत्थान की बुनियाद रखने वाली महान नेत्री सावित्रीबाई फुले का 187 वा जन्म दिन महिला एकता मंच के दवारा धूमधाम से मनाया गया | इस मौके पर महिला एकता
मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने श्रीमती फुले के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया है |
वही देश की आज़ादी के 70 साल बाद भी महिलाओं की बदहाल स्थिति पर चर्चा करते हुए महिलाओं ने कहा की आज लगातार शिक्षा का निजीकरण होने से आम जनता को दूर किया जा रहा है | जब कि बिना शिक्षा के महिलाओं की आज़ादी और तरक्की मुमकिन नहीं है |
इस मौके पर महिला एकता मंच ने कहा देश में सभी को निशुल्क शिक्षा और सम्मान जनक रोज़गार की गारंटी के बिना महिलाओं के जीवन में बदलाव नहीं लाया जा सकता है | इसके लिए हमें सावित्रीबाई फुले के संघर्षो से प्रेरणा लेकर नए ढंग से संघर्ष करते हुए अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए महिलाओ को आगे आना होगा |