गदरपुर : कांग्रेस पूर्व प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने आवास विकास स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा ने कहा गया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिलाएं खुद को सबसे ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। कांग्रेस पूर्व प्रदेश महामंत्री शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है, ऐसे में महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता है साथ ही अपनी सुरक्षा के लिए महिलाओं को पेपर स्प्रे भी साथ मे रखना चाहिए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भले ही देशभर में गूंज रहा है लेकिन जब तक बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। तब तक बेटियों को कैसे पढ़ाया जाएगा। अब तो उत्तराखंड राज्य भी बेटियों के लिये सुरक्षित नहीं रह गया है, जिस सरकार के नेताओ पर ही लगातार महिलाओं के साथ शोषण एवं उत्पीड़न का आरोप लग रहे हैं। कहा कि ऐसे में जनता किस पर विश्वास करें। पहली बार देश मे एवं उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भाजपा शासित प्रदेशों में पीड़िता पर केस बन रहे हैं। वहीं आरोपियों को सुरक्षा दी जा रही है।
इस दौरान शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि अगर सरकार बेटियों की, महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती हैं तो ऐसी सरकार को प्रदेश में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। शिल्पी अरोड़ा ने कहा कि जल्द से जल्द सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।