हमारे देश में दुष्कर्म जैसी घटनाएं आए दिन घटित हो रही है. दरिंदे बच्ची हो या बूढ़ी महिला किसी को भी नोचने में जरा भी नही कतराते. हाल ही में एक महिला ने अरुणाचल राज्य के मुख्यमंत्री पर रेप का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
दरअसल महिला ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके दो साथियों पर रेप करने का आरोप लगाया और मीडिया से कहा कि अगर रेप पीड़िताओं की कोई नहीं सुनेगा तो लड़कियों का सभी पर से भरोसा उठ जाएगा.
मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मैं झूठ नहीं बोल रही हूं
नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन में कंपलेंट फाइल कर पूरी डिटेल सौंपने के दो दिन बाद मीडिया से रूबरू होते हुए महिला ने ये बात कही। उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मैंने कोर्ट और पुलिस दोनों से ही इस मामले की गुहार लगाई लेकिन उन्होंने सीधे कहा कि ये झूठ है। मैं ये साफ करना चाहती हूं कि मैं झूठ नहीं बोल रही हूं.
2008 में उसके साथ किया सामूहिक बलात्कार
महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने दो साथियों के साथ साल 2008 में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया था। महिला की वकील रश्मि भाटी ने बताया कि उस समय महिला ने पुलिस व न्यायालय से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने केस दर्ज नहीं किया।
महिला ने ये केस नेशनल कमीशन ऑफ वूमेन के सेक्शन 10 के तहत दर्ज करवाया है। उसने कहा कि लोग उसपर कमेंट कर रहे हैं कि वह ये सारे काम सिर्फ पॉपुलारिटी पाने के लिये कर रही है लेकिन ऐसा नहीं है। महिला ने कहा वह लास्ट सांस तक इस केस के लिये लड़ेगी जबतक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता।