Haridwar NewsBig News

चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास मिला महिला का शव, मची सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

हरिद्वार में बीते रविवार को उस समय सनसनी मच गई जब चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल में अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। महिला का शव करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा शव। खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग के पास मिला महिला का शव

बीते रविवार को वन विभाग के कर्मचारियों को चंडी देवी मंदिर रोपवे के पास मंदिर की तरग जाने वाले पैदल मार्ग के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। वन विभाग ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3-4 दिन पुराना बताया जा रहा शव

पुलिस के अनुसार शव करीब 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिस कारण मृतका का चेहरा स्पष्ट पहचान में नहीं आ रहा है। मृतका की उम्र करीब 30 से 35 की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला के हाथ में KAUSHILYA और गमलानुमा फूल का टैटू गुदा है। साथ ही दूसरे हाथ में K.R. और हथेली के ऊपर ऊँ का टैटू है। फिलहाल इसी आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें