highlightNainital

होम स्टे में महिला से रेप की कोशिश, दिल्ली से घूमने आई थी नैनीताल

नैनीताल में घूमने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जहां शोर मचाने पर लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गए।

महिला से होम स्टे में रेप की कोशिश

नैनीताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां होम स्टे में ठहरी एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला से रेप की कोशिश होम स्टे में कार्यरत तीन कर्मचारियों ने की।

दिल्ली से घूमने नैनीताल आई थी महिला

नैनीताल के नौकुचियाताल स्थित एक होम स्टे की ये घटना बताई जा रही है। यहां पर दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती से हो स्टे के ही कर्मचारियों ने रेप की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली के सैलानियों के साथ यहां घूमने आई थी।

आरोपी हुए गिरफ्तार

महिला के शोर मचाने पर वहां पर लोग जमा हो गए। जिसके बाद युवती के साथ आए सैलानियों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर इन्हें जेल भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button