Big NewsPithoragarh

पिथौरागढ़ में महिला की गला घोंटकर हत्या, गली में फेंका शव

breaking uttrakhand newsपिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। देर रात गला घोंटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने मर्डर करने के बाद महिला के शव को गली में फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार सरस्वती विहार कालोनी में रहने वाली 40 साल की सुनीता का शव सुबह गली में पड़ा हुआ मिला। शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। महिला की हत्या किसने की, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार महिला का पति टिप्पर चालक है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जांच में डाॅग स्क्वायड की मदद भी ली। महिला के दो बच्चे हैं।

Back to top button