यूपी के मैनपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां मैनपुरी में कोरोना जैसी घातक बिमारी की आशंका होने पर महिला को मौत के घाट उतार दिया जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मैनपुरी के अल्लीपुर गांव का है जहां मृतिका के देवर ने गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची बनाई थी ताकि उनकी जांच की जा सके। लेकिन सूची बनाना युवक को भारी पड़ गया। सूची में अपने नाम आने की आशंका पर एक तथाकथित फौजी ने सूची बनाने वाले युवक पर गोली चला दी लेकिन वो गोली बगल में खड़ी उसकी भाभी को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने फौजी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।



