Big News : विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, धर्म बदलकर किया था निकाह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, धर्म बदलकर किया था निकाह

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

यूपी में आए दिन हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। पहले विकरु कांड फिर हाथरस गैंगरेप मामला और उसके बाद एक के बाद एक रेप के कई मामले सामने आए। वहीं आज बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से हैं। बता दें कि आज मंगलवार की दोपहर भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला ने खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। वहीं वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धर्म बदलकर की थी दूसरी शादी

मिली जानकारी के अनुसार महिला अंजना की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी से हुई थी लेकिन आए दिन झगड़े होने के कारण दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह कर लिया। निकाह के बाद महिला का पति आसिफ सऊदी अरब चला गया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान आसिफ के परिवारवालों ने उसे प्रताड़ित किया औऱ इसी वजह से तंग आकर उसने आत्मदाह करने का फैसला किया।

महिला का आरोप है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया। महिला ने कहा इसलिए वो मदद के लिए सीेएम योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं करने दी गई जिससे निराश होकर उसने आत्मदाह की कोशिश की। वहीं बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है।

Share This Article