रुड़की। घर के लोग लंबी तान कर घर में सोते रहे और घर की बहू घर का माल समेट कर चंपत हो गई। रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली इलाके में ये घटना हुई है। यहां एक महिला अपने घर में लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर रातों रात ही फुर्र हो गई। घर वालों को इस घटना का सुबह पता चला जब उनकी नींद खुली।
बताया जा रहा है कि इलाके में एक शख्स की सांत साल पहले शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी किसी से फोन पर छुपछुप कर बातें कर रही थी। पति ने बात करने से मना किया तो महिला ने रिश्तेदार से बात करने की बात कही।
इसी बीच ये घटना हो गई। महिला रातों रात घर में रखे जेवर और कैश लेकर फरार हो गई है। महिला के पति को शक है कि उसकी पत्नी किसी तीसरे के साथ भाग गई है। घर वालों ने गांव के लोगों के साथ आसपास महिला की तलाश भी की लेकिन महिला नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है। फिलहाल पुलिस महिला को तलाश कर रही है।