Nainital NewsHighlight

हल्द्वानी: भाई के साथ घर जा रही थी युवती, मनचलो ने किया पीछा, पुलिस ने सिखाया सबक: VIDEO

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आई है। जहां एक बाइक सवार युवती के साथ उस समय छेड़खानी की कोशिश की गई जब वो अपने भाई के साथ बाइक से घर जा रही थी।

हल्द्वानी में युवती के साथ छेड़छाड़

घटना मंगलवार रात की है, जब एक लड़की शहर के सबसे पॉश इलाके और हल्द्वानी कोतवाली से 100 मीटर दूर स्टेडियम के पास से अपने भाई के साथ बाइक में बैठकर घर जा रही थी। तभी दो बाइक सवार मनचले युवकों ने उनका पीछा किया। युवती के साथ ये घटना मिनी स्टेडियम के ठीक सामने से लेकर रामपुर रोड के बीच हुई।

घटना का वीडियो वायरल

परेशान युवती दहशत में चिल्लाती रही और उसका भाई भी अनहोनी की आशंका में बाइक दौड़ता रहा। किसी तरह दोनों ने सिरफिरे युवकों से अपनी जान बचाई। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी बनाया है। जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के समय दोनों भाई बहन कितना डरे हुए थे। वही मनचले युवकों को देखकर लग रहा था मानो उनके अंदर पुलिस का कोई डर ही नहीं।

पुलिस ने किया दोनों आरोपियों को अरेस्ट

युवती ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जो देखते ही देखते वायरल होकर नैनीताल पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान कर अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने साफ़ किया है कि महिलाओं के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार का अपराध अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें