Champawat NewsHighlight

वाहन की चपेट में आने से महिला घायल, हालत गंभीर

लोहाघाट के सेरीगैर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अज्ञात कारणों के चलते गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला के सर पर गंभीर चोट आई है. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा रविवार का बताया जा रहा है. महिला की पहचान पार्वती देवी (40) पत्नी सुभाष सिंह के रूप में हुई है. एक अज्ञात टैक्सी चालक को महिला सड़क पर बेसुध हालत में मिली. जिसके बाद उसने महिला को लोहाघाट के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया. चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है महिला के सर पर गंभीर चोट है. इसके साथ ही उसके कान से खून बह रहा था.

सूचना पर महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुँच गए हैं. बताया जा रहा है महिला सुबह अपने पैतृक गांव मंगोली जाने के लिए घर से निकली थी. अब महिला कैसे घायल हुई. पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है. संभावना जताई जा रही है कि महिला किसी वाहन की चपेट में आई है. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें