Udham Singh Nagarhighlight

महिला को मारी तेज रफ्तार कार ने टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत

हल्द्वानी स्टेट हाईवे में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला मां भगवती के जागरण में आई हुई थी। देर रात महिला बाथरूम जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी ये हादसा हो गया।

सड़क पार कर रही महिला को मारी कार ने टक्कर

हादसा सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान दीपाली (35) पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी नगदपुरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार महिला स्टेट हाईवे स्थित माता मंदिर परिसर में हो रहे मां भगवती जागरण में आई थी। देर रात करीब बारह बजे महिला बाथरूम के लिए सड़क पार कर रही थी।

हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

तभी कालाढूंगी की ओर से आ रही एक कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर जागरण में शामिल लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला के परिजनों में कोहराम

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की दो बेटी और एक बेटा है। घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button