Big NewsDehradun

दिनेशपुर में महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल ने नहीं कराया रजिस्ट्रेशन

khabar ukदिनेशपुर: दिनेशुपर के सुंदरपुर गांव में एक महिला का ई-रिक्शा में हो गया। महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद सुंदरपुर गांव से ई-रिक्शा के माध्यम से दिनेशपुर स्वर्गीय पुलिन कुमार विश्वास प्रथमिक राजकीय चिकित्सालय लाया जा रहा था। इस दौरान अचानक चिकित्सालय गेट के सामने ही ई-रिक्शा में ही महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया।

प्रसव होने के बाद आशा कार्यकर्ती द्वारा महिला को स्वर्गीय पुलिन कुमार विश्वास राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया तो प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर ने उक्त बच्ची व महिला का नाम रजिस्ट्रेशन करने के लिए मना कर दिया आपको बता दें कि इस दौरान आशा कार्यकर्ती व महिला के परिजनों ने डॉक्टर के समक्ष रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़या, लेकिन डॉक्टर ने उनको बातों को अनदेखा कर दिया। आशा कार्यकर्ती के संग पीड़िता की परिवार को चिकित्सालय से भगा दिया अब सवाल यह उठता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा डिजिटल इंडिया के सपने को जनता को दिखाया जा रहा है।

Back to top button