Haridwar : 4 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पुलिस खोजकर लाई तो पति को ही फंसा दिया - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

4 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पुलिस खोजकर लाई तो पति को ही फंसा दिया

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsहरिद्वार: हरिद्वार के मंगलौर में एक मामला सामने आया है। एक महिला अपने प्रेमी के साथ अपनी 12 साल पुरानी शादी के रिश्ते और चार बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। पति ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस महिला को खोजकर वापस लाई तो, महिला ने पति को फंसाने का जाल बुना और उस पर कई गंभीर आरोप लगा दिए।

मंगलौर के एक व्यक्ति ने एसपी देहात नवनीत सिंह से मामले की शिकायत की। पुलिस को बताया कि उसके चार बच्चे हैं। 12 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी का शादी से पहले किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी वो उसके साथ संपर्क में थी। चोरी-छिपे मिलने भी जाती थी और फोन पर भी बात करती थी। उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। पत्नी ने गलती भी मानी, जिस पर उसने उसे माफ कर दिया।

इसके बाद पत्नी गायब हो गई। पता चला कि वो अपने प्रेमी के साथ किराये के कमरे में रह रही है। महिला ने बच्चों को अपनाने से भी मना कर दिया। घर वापस आने का दबाव बनाया तो उसने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट और जान से मारने की धमकी की झूठी शिकायत लिखा दी। पत्नी से पीड़ित पति ने एसपी देहात से को वापस करवाने की गुहार लगाई है।

Share This Article