Big NewsNainital News

नैनीताल में बाघ का आतंक: महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

नैनीताल में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के धारी ब्लॉक में महिला पर बाघ जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला का शव गांव से दो किमी की दुरी बरामद हुआ है।

नैनीताल में बाघ ने किया महिला पर हमला

मृतक महिला की पहचान गंगा देवी (35) के रूप में हुई है। महिला का शव गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर मिला है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें जिले में ये तीसरी घटना है। जिसके बाद से ही ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें