National

हैलो कोई गिर गया है…,10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, हो गई गंदे नाले की सफाई फिर पता चला….

मेरठ की एक महिला ने पुलिस और प्रशासन को चकमा दे दिया। दरअसल महिला ने 112 पर कॉल किया। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास के नाले में कोई गिर गया है। पुलिस भी तुरंत सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। साथ ही नगर निगम की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर जो जांच में सामने आया वो हैरान कर देने वाला था।

हैलो कोई गिर गया है…,10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी की माने तो पुलिस ने कहा कि नाले में ऐसा कुछ नहीं मिला। दरअसल मेरठ की एक महिला ने पुलिस को बताया कि कोई खुले और कचरे से भरे नाले में गिर गया है। गिरे व्यक्ति को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। कई घंटों तक मेहनत से नाले की गहराई तक जाकर तलाशी ली गई।

महिला ने किसी के नाले में गिरने की दी झूठी खबर

पूरा नाले का कचरा और कीचड़ बाहर निकाला गया। व्यक्ति को ढ़ूढने के चक्कर में जेसीबी मशीनों की मदद से पूरे नाले की सफाई कर दी गई। काफी देर बार जब कोई नाले में नहीं मिला। तो जांच में पता चला कि महिला ने झूठी खबर दी थी।

चतुराई से नाला करवाया साफ

दरअसल महिला ने अपने घर के पास नाले की सफाई करवाने के लिए ये पूरी साजिश रची। असल में कोई वहां गिरा ही नहीं था। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि महिला ने चतुराई से नाले की सफाई करवा ली।

पुलिस द्वारा दी गई ये जानकारी

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि महिला कूड़ा बीनती थी। उसने आशंका जताई की यहां पर कोई गिरा है। तो रास्ते से जा रहे लोगों ने पुलिस को फोन कर उसकी सूचना दी। लगातार तलास के बाद टीम लौट गई। अब प्रशासन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर और झूठी खबर देने के आरोप में महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें